चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..


देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गैरसैंण एक बार फिर सियासत के केंद्र में आने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार 27 और 28 अक्टूबर को भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सदन चलाएगी। दो दिवसीय सत्र को केवल विधायी कार्यवाही नहीं, बल्कि पहाड़ की समस्याओं, विकास के दावों और स्थायी राजधानी की मांग के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। वर्ष 2020 में इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था, लेकिन स्थायी राजधानी का सवाल आज भी राजनीतिक बहस का हिस्सा है। ऐसे में चुनाव से पहले यहां सत्र आयोजित होने से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को परखने का मौका मिलेगा।
सत्र में सरकार के संभावित विधायी प्रस्तावों और अनुपूरक बजट को लेकर भी नजरें रहेंगी। वहीं, विपक्ष को विकास कार्यों, सरकारी घोषणाओं और जमीनी हकीकत के बीच अंतर पर सरकार को घेरने का मौका मिल सकता है।
कुल मिलाकर 2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2 दिन का असेंबली सेशन हंगामेंदार होने के भी आसार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video