बर्बरता : BJP नेता को कार की डिक्की में बंद कर ज़िन्दा जलाया… शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस..

तेलंगाना : बड़ी खबर आ रही तेलंगाना से जहाँ मेडक ज़िले में बीजेपी के नेता श्रीनिवास को जिंदा जला दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.इस मामले में पुलिस का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर आग लगा दी, जिसके बाद भाजपा नेता की दर्दनाक मौत हो गई. उधर एसपी चंदना दीप्ति ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा.पुलिस को उनकी कार की डिक्की से उनका जला हुआ शव मिला.पुलिस जाँच में जुट गई है.

उन्होंने आगे बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद हम पहुंचे तो देखा कि श्रीनिवास का शव कार की डिक्की में पड़ा था. आरोपियों ने भाजपा नेता श्रीनिवास को उनकी कार के साथ ही आग लगा दी है.’पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है,और 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बीजेपी के पूर्व स्थानीय नेता श्रीनिवास सोमवार दोपहर को घर से अपने दोस्तों के साथ तिरूपति जाने की बात कहकर निकले थे. सोमवार रात को उनका मोबाईल बंद था, और उनका पता नहीं चल पा रहा था. हालांकि उनकी पत्नी हिमावती पति श्रीनिवास की लाश की पहचान नहीं कर पाई क्योंकि वह लाश जलकर लगभग राख हो चुकी थी.
श्रीनिवास को आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है, उनपर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे जिसमें वह बच गए थे. इसके अलावा वह हत्या के एक मामले में आरोपी भी था और कुछ साल पहले ही जेल से छूटा था. मेडक शहर में सिनेमैक्स थिएटर का मालिक भी श्रीनिवास ही है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन