खौफ़नाक हादसा : हरिद्वार से मोरंग जा रही बस पर गिरी चट्टान,40 से ज़्यादा लोगो के हताहत होने की आशंका..

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है.40 लोगों के मलबे में दबे होने के आशंका है. बताया जा रहा कि गाड़िया भी दबी हुई बताई जा रही हैं
एक शव बरामद हुआ है। 6 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने हर संभव मदद करने का एलान किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन
विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video