Ad

बागेश्वर : बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी सवारियों भरी जीप..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के बागेश्वर में जबरदस्ती नाला पार करते समय एक जीप तेज बहाव वाले नाले में बुरी तरह से फंस गई। उफ़नाते नाले में फंसी टैक्सी जीप को निकालने के लिए वाहन चालकों ने पुलिस से मदद मांगी।

ADVERTISEMENTSAd


बागेश्वर जिले के कपकोट मार्ग में आज सवेरे एक टैक्सी बोलैरो जीप नाले को पार करते समय फंस गई। घटना के समय क्षेत्र की सवारियां ले जाती टैक्सी का टायर नाले के बहाव में फंस गया। टैक्सी में सवार लोगों के साथ चालक भी नाले में कूदकर गाड़ी से बाहर निकला। लगातार बरसात के कारण बागेश्वर में नदी नाले उफान पर हैं।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। बागेश्वर के आपदाग्रस्त क्षेत्र कपकोट से एक आया एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तेज बहाव वाले नाले में एक बोलैरो टैक्सी फंसी हुई दिखी।

आस पास में गाड़ी से निकले यात्री पानी कम होने या वादी निकलने का इंतजार करते रहे। गनीमत यह रही कि उफ़नते नाले में पानी कम होने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहाड़ों के मौसम का भरोसा नहीं किया जा सकता और पलभर में बरसात के बाद नाले नदियों का रूप बिगड़ जाता है और हड़से घाट जाता है जिसमे विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *