

अंकिता हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। की जिला अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच आख्या के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक उदयपुर तहसील यमकेश्वर के वैभव प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप निलंबित
वहीं अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद 20 से 23 सितंबर तक छुट्टी पर जाने वाले राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी पौड़ी ने मंगलवार 27 सितंबर को निलंबन का आदेश जारी किया। मामले की जांच अब एसडीएम लैंसडौन को सौंपी गई है।
वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और बाइक बरामद
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड में एसआइटी को बड़ी सफलता मिली है। अपराध में इस्तेमाल बाइक और स्कूटी बरामद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में अंकिता आरोपित पुलकित की पीछे बैठी दिखाई दे रही है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर स्कूटी व बाइक बरामद की है। इसकी पुष्टि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने की है। इसके अलावा एसआईटी गुरुवार तक अंकिता के दोस्त पुष्प को बयान देने के लिए बुला सकती है, इसके बाद ही आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा, क्योंकि पुष्प से कई सवाल पूछे जाने हैं।
वहीं एसआइटी इंचार्ज पीआर देवी ने कहा कि हम सबूतों की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिसॉर्ट के कर्मचारियों के बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता को 18 सितंबर को जिंदा चीला नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने शनिवार को चीला बैराज से अंकिता का शव बरामद किया था। वह वनन्तरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। मामले में हत्या का आरोप रिसॉर्ट के स्वामी पुलकित आर्या, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता पर है। अंकिता के जम्मू निवासी एक दोस्त की सूचना पर यह मामला खुला।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा