Ad

कड़ी सुरक्षा के बीच शपथ – दीपा दरमवाल और देवकी बिष्ट ने संभाली नैनीताल जिला पंचायत की कमान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड की सबसे चर्चित नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शपथ आज पद और गोपनीयता की शपथ के साथ सम्पन हो गया। कुल 27 में से अध्यक्ष उपाध्यक्ष को छोड़कर 24 सदस्य ओत्थ में शामिल हुए। बोर्ड की बैठक अब आगामी 6 तारीख के लिए तय की गई है।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज नैनीताल क्लब के शैले हॉल में सभी एकत्रित हुए।

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने
विधायक सरिता आर्या, राम सिंह केडा और मोहन बिष्ट के साथ ही राज्यमंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्या आदि का स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अध्यक्ष दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष दीपा ने 25 में से 24 सदस्यों को शपथ दिलाई।

एकमात्र सदस्य पुष्पा नेगी ने शपथग्रहण में मौजूद नहीं रहीं। उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने नवनिर्वाचितों को सी.एम.द्वारा भेजा पत्र पढ़कर सुनाया। इसमें, पदाधिकारियों से जनता की सुख सुविधाओं पर ध्यान, सड़क, गांव, कस्बे, संवर्धन, आजीविका, विकास, अवस्थापना, महिला विकास, स्वास्थ्य आदि का चहुमुखी विकास की आशा की है।

छह सितंबर को जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। इस अवसर पर आनंद सिंह दरमवाल, अधिवक्ता एम.सी.कांडपाल, गोपाल रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, नितिन कार्की, गोपाल गंगोला, बॉबी भाकुनी, रत्नेश साह, गजाला कमाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा के बीच शपथग्रहण स्थल में केवल गिने चुने लोगों को जाने की अनुमाती दी गई। अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने बताया कि सभी को साथ लेकर विकास की तरफ देखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्वरोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *