भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert


नैनीताल। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 2 सितंबर, बुधवार को जिले के सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिले के सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
उत्तराखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। IMD ने 2 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे मौसम में पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन और मलबा आने के साथ-साथ जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहता है।
ऐसे में प्रशासन ने बच्चों को खराब मौसम के बीच स्कूल तक आने-जाने के जोखिम से दूर रखने का फैसला किया है।
नैनीताल की 25 सड़कें प्रभावित
लगातार बारिश का असर जिले की सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक 5 राज्य मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं।
इनमें गर्जिया-बेतालघाट-खैरना, रामनगर-भंडारपानी, धानाचूली-खनस्यूं, रानीबाग-खुटानी-पदमपुरी, हैड़ाखान-सिमलिया बेंड, मंगोली-थापला, फतेहपुर-भाखड़ा चौराहा, रातीघाट-बुधलाकोट, भुजियाघाट-सूर्यागांव, खनस्यूं-रिखाकोट और स्यूड़ा-ककोड़-हरीशताल समेत कई मार्ग शामिल हैं।
इन सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें और मशीनरी लगातार काम कर रही हैं।
प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी की अपील
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और मौसम से जुड़ी हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां सक्रिय कर कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी, नाले, गधेरे और बरसाती रपटों के पास जाने से बचें और तेज बहाव वाली जगहों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न लें।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 2 सितंबर , बुधवार को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश की संभावना है। इसके चलते नदी-नालों में तेज बहाव और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
खास बात यह है कि स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है। हालांकि नैनीताल शहर के ऐसे आवासीय स्कूल, जहां पढ़ाई और रहने की सुविधा एक ही परिसर में है, इस आदेश के दायरे में नहीं आएंगे।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत