नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल बंद,Heavy rain alert_#haldwani


नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 अगस्त शुक्रवार के लिए नैनीताल जिले बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
प्रशासन के आदेश के अनुसार 14 अगस्त को नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
मौसम विभाग ने जिले में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
नैनीताल ..मौसम विभाग ने जनपद में 14 अगस्त शुक्रवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।
भारत मौसम विभाग देहरादून द्वारा 14 अगस्त को जनपद में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
उन्हांेने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों
05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल बंद,Heavy rain alert_#haldwani
बनभूलपुरा तेजाब कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दोषियों की उम्र कैद बरकरार..
Nainital_शराब के नशे में पांचवी मंजिल से गिरकर मनोज जैन की मौत..
दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह आसान, सैटेलाइट सर्वे और सीमांकन..
Watch_खड़गे के मंच का शुद्धिकरण बना राष्ट्रीय मुद्दा_संसद में गूंजा हल्द्वानी, नड्डा बोले- बेहद दुखद है, जांच होगी!