सब लेफ्टिनेंट डॉ.रीतेश साह बने राज्य की शान, जानिए ये रुतबा हासिल करने वाले इस पहले उत्तराखंडी को ..


उत्तराखंड में नैनीताल के एन.सी.सी.नौसेना विंग के सब लैफ्टिनेंट डॉ.रीतेश साह को एन.सी.सी.निदेशालय, भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से रक्षा राज्य मंत्री प्रशंसा पत्र 2021 से सम्मानित किया गया है। डॉ.साह इस प्रशंसा पत्र को प्राप्त करने वाले एकमात्र उत्तराखंडी हैं ।
नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.कैंपस के एन.सी.सी.नौसेना विंग के सब लैफ्टिनेंट डॉ.रीतेश साह को रक्षा मंत्रालय की तरफ से एक पत्र मिला है । पत्र में रितेश के उत्कृष्ट कार्यो, अत्यंत ईमानदारी, समर्पण भाव और अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया है।
एन.सी.सी.महानिदेशालय के पत्र के अनुसार उत्तराखंड से यह सम्मान के लिए केवल उन्हें चुना गया है । एन.सी.सी.में कार्यरत अधिकारियों को रक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल यह सम्मान दिया जाता है । इसमें रक्षा राज्य मंत्री प्रशस्तिपत्र एन.सी.सी.का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इससे पहले भी एन.सी.सी.में अपने उत्कृष्ट काम के लिए डॉ.साह को वर्ष 2018 में केंद्रीय रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र और 2017 में महानिदेशक एन.सी.सी.प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है ।
साह को दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि में आयोजित प्री कमीशन कोर्स में भी बैस्ट ऑफिसर कैडेट का सम्मान मिल चुका है। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एन.के.जोशी, कमान अधिकारी 5 यू.के.नेवल यूनिट, एन.सी.सी.कमांडर डी.के.सिंह, कर्नल हितेश काला, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो.एच.सी.एस.बिष्ट, निदेशक शोध प्रो.ललित तिवारी आदि ने खुशी जताई है ।
रिपोर्ट :- वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..