उत्तराखंड में फिर तेज बारिश का दौर, 8 जिलों में अलर्ट..


उत्तराखंड के आठ जिलों में एक बार फिर तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जनपद के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी संभावना है। शेष जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 8 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम बदला हुआ रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार उत्तराखंड में निम्न दबाव बनने के कारण 8 अक्टूबर तक तेज बारिश होने के आसार हैं। 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग रोक दी गई है। चमोली जनपद में 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते चमोली जिला प्रशासन ने जिले के उच्च हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है।
एसडीएम की ओर से बद्रीनाथ केदारनाथ अलकनंदा प्रभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन, जिला पर्यटन अधिकारी और कार्यदायी निर्माण संस्थाओं को आदेश भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि 5 से 7 अक्टूबर के बीच जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है,जिसे देखते हुए उच्च हिमालय क्षेत्र में ट्रैकिंग की अनुमति न दी जाए। यदि पहले से किसी को अनुमति दी गई है तो उसे रोक दिया जाए।
इसके अलावा कार्यकारी संस्थाओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि उच्च हिमालय क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उनको रोक दिया जाए। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..