Ad

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कटखने कुत्ते की तलाश में जुटी पालिका

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : हाईकोर्ट गेट पर कुत्ते के काटने की घटना को मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में किया गया मेंशन। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को बुलाकर कटखने कुत्ते पकड़ने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शक्ति सिंह ने बताया की आज उन्हें शिकायत् मिली कि न्यायालय के 7 नंबर गेट के बाहर कुछ कटखने कुत्तों ने अधिवक्ताओं से जुड़े लोगों को काट दिया है। इस बात का उन्होंने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में मेंशन किया, जिसके बाद खंडपीठ ने नगर पालिका नैनीताल की अधिशासी अधिकारी पूजा को दोपहर में बुला लिया।

पूजा ने न्यायालय से कहा कि पालिका कटखने कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने जा रहा है।

न्यायालय ने कुत्तों को कंट्रोल में रखने की हिदायत देते हुए कटखने कुत्तों को डॉग होम में डालने के लिए कहा। कुत्तों के प्रेमियों के सामने आने के बाद न्यायालय ने शिकायतकर्ता, नगर पालिका और कुत्ता प्रेमियों को बाहर निबटारा करने की सलाह दी। पालिका ने तत्काल टीम बुलाकर कटखने कुत्ते की तलाश की लेकिन वो नजरों से ओझल हो गया। अब टीम रात के वक्त उन कुत्तों की तलाश करेगी।


इससे पहले भी एक पी.आई.एल.के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार और नगर पालिका से किसी व्यक्ति को कुत्ते के काटने पर एक एक लाख रुपया पेनल्टी के रूप में देने को कहा था। इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के बाद सरकार और पालिका ने राहत की सांस ली थी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *