

जनपद नैनीताल में बीते रोज़ रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फ़ाटो रेंज में सुबह हो रही मूसलाधार बारिश के चलते पर्यटन जोन में जाने वाले रास्ते में जल भराव होने से जंगल सफारी पर जाते हुए पर्यटकों द्वारा जल भराव का वीडियो बनाया गया, जिसको कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डालते हुए बताया गया कि फाटों पर्यटन जोन में जल भराव होने से जंगल सफारी पर गए पर्यटक जंगल के अंदर फसे, जिसको तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्या ने पूर्णता भ्रामक बताया है।
उन्होंने कहाँ कि कोई भी सैलानी जोन ने नही फसा था,वही डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा फाटो जोन में सैलानियों के फंसे होने का भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया में डाला जा रहा है, उन लोगों को चिन्हित करके विभाग द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोन के अंदर कोई भी सैलानी नहीं फंसा था सभी सैलानी सुरक्षित है।
वहीं उन्होंने बताया कि इस हफ्ते बरसात अत्यधिक बताई गई हैजिसको देखते हुए उन्होंने कहा की फ़ाटो पर्यटन जोन में रास्ते को दुरुस्त करने का कार्य भी किया जाएगा, उन्होंने कहा जिसके चलते पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर इस जोन को आज से ही 30 सितंबर तक के लिए पर्यटकों की सुरक्षा के चलते बंद किया जा रहा है,अब एक अक्टूबर से इस जोन में पुनः पर्यटक जंगल सफारी का लुफ्त पर्यटक उठा पाएंगे।
वहीं उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए फाटो पर्यटन जोन को आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..