Ad

एक्शन – नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज,दुष्कर्म का आरोप है…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस कप्तान ने दुष्कर्म और शोषण के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ़ कारवाही के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने लाल कुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते चलें लालकुआँ बिन्दुखत्ता काररोड निवासी महिला ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई थी। कप्तान के आदेश के बाद लालकुआँ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

लालकुआँ पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

लालकुआं थाने में महिला की शिकायत पर हुआ शीघ्र अभियोग पंजीकृत

लालकुआं थाने में एक महिला द्वारा मुकेश बोरा दुग्ध संघ अध्यक्ष लालकुआ द्वारा दुष्कर्म करने और धमकाने का मामला संज्ञान में आया था। मामले को गम्भीरता से लेते हुए SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आज दिनाक- 01/09/3024 को लालकुआं थाने में FIR NO- 170/2024 धारा- 376 (02)(n)/506 भा0द0वि0 बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।

मामले में जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *