लेखाकार का कारनामा.. मुर्दों को ज़िंदा कर किया लाखों की पेन्शन का ग़बन..


नैनीताल : सरकारी धन के गबन का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जिसमें गबन करने वाला कोई और नहीं बल्कि कोषागार का लेखाकार ही मुख्य आरोपी है जिसने मुर्दा लोगों को जिंदा दिखाकर लाखों रुपए (पेंशन) के सरकारी धन का गबन किया।
आज गुलाब सिंह कंबोज, चौकी प्रभारी खैरना द्वारा कोतवाली भवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 03/22 U/S 409/420/467 IPC में धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्त संजय कुमार पुत्र श्री त्रिलोक राम निवासी स्टाफ हाउस मल्लीताल, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पूर्व में कोषागार कौश्या कुटोली में लेखाकार के पद पर नियुक्त रहते हुए पद का दुरुपयोग कर *07 मृतक पेंशनरों की पेंशन को अपने खाते में लेकर कीमत लगभग
13,66,931/- रुपए राजकीय धन* का गबन किया गया था। जिस पर संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को प्रशासनिक आधार पर निलंबित कर कोषागार नैनीताल में संबद्ध किया गया था। कोतवाली भवाली में पंजीकृत धोखाधड़ी के उपरोक्त मुकदमे में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त को नैनीताल पुलिस द्वारा आज कोषागार परिसर नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नैनीताल पेश में किया गया।गिरफ्तारी टीम
1. उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज, प्रभारी चौकी खैरना।
2.कॉन्स्टेबल 22 राजेंद्र गोस्वामी
3. कांस्टेबल 847 प्रयाग जोशी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी