नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की टैक्सी_Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के पास गहरी खाई में पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी। समय रहते स्थानीय लोगों के साथ एस.डी.आर.एफ. और ज्यूलिकोट पुलिस ने सभी का रैस्क्यू किया।
नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट स्थित एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार को एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार टवेरा कार संख्या यू.के.04 टी.ए.3876 सात पर्यटकों को लेकर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी।
कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एस.डी.आर.एफ.के एस.आई.मंनोज रावत ने बताया कि उनकी रैस्क्यू टीम सूचना पर मौके पर पहुंची।
एस.डी.आर.एफ के साथ ज्यूलिकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला। जबकि एक सवारी को विषम परिस्थिति में समय रहते निकाला गया।
एस.एस.आई.विमल मिश्रा ने बताया कि सवेरे लगभग दस बजे हुई इस घटना में टैक्सी टवेरा कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक घायल पर्यटकों की पहचान की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर