आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..


हल्द्वानी।
शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी नगर निगम में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत कर दी गई है। नगर निगम कार्यालय में स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत फीता काटकर किया।
इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब शहर के लोगों को आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम परिसर में ही नागरिकों को आधार से संबंधित अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध हों। नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र शुरू होना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि यहां नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने, नाम या पते में संशोधन कराने, मोबाइल नंबर अपडेट कराने समेत अन्य आवश्यक बदलाव आसानी से करवा सकेंगे।
अधिकारियों के अनुसार इस केंद्र के माध्यम से नया आधार पंजीकरण और आधार अपडेट से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे आम लोगों का समय और परेशानी दोनों कम होंगे।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। महापौर ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आधार से जुड़े कार्यों के लिए नगर निगम में स्थापित इस केंद्र का उपयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..