पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..


उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है पिथौरागढ़ के गांव में पूजा अर्चना के लिए परिवार आया हुआ था। इस बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते थे।

इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ 26 साल का सफर, शहीदों के सपनों का संकल्प
इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि