Ad

हल्द्वानी वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्दूवानी में आज उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा-निर्देशो के क्रम में गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd


इधर उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी।

वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।
आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता,कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *