Ad

भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों समेत तीन की मौत_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनमें से दो शिक्षक थे। यह दुर्घटना चंबा-कोटीकालोनी सड़क मार्ग पर बागबाटा के पास हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, देर शाम एक आल्टो कार चंबा से कोटीकालोनी की ओर जा रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण कार सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की वजह से वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार में सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत दो शवों को कार से निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे को निकालने का प्रयास जारी है।

अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनमें से दो शिक्षक होने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि ये सभी देहरादून से घनसाली की ओर जा रहे थे।

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कार चालक रसायन विज्ञान के अतिथि शिक्षक सोनू कुमार (37) निवासी मदनपुर हसनपुर हरिद्वार और विज्ञान के सहायक अध्यापक विजय प्रकाश जगूड़ी (37) निवासी गुमानीवाला कार से पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सुमनधार ड्यूटी पर जा रहे थे। उनके साथ सोनू की पत्नी मोनिका (37) भी थी।

देर शाम बागबाटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम के अनुसार दुर्घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page