

लालकुआं – हल्द्वानी : राष्ट्रीय राजमार्ग में लालकुआं से हल्दुचौड़ के बीच वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के सामने मुख्य मार्ग में अचानक एक दर्जन हाथियों के आ जाने से हड़कंप मच गया। यातायात दोनों तरफ से रुका हुआ है जबकि हाथी भी रोड में मस्ती कर रहे हैं। उक्त हाथी टांडा के जंगल की ओर से आए और बबूर गुमटी की ओर को जाने का प्रयास कर रहे थे।
रात लगभग 10:00 बजे तीन विशालकाय हाथी आईओसी डिपो की ओर हाईवे की रेलिंग को पार करते हुवे चले गए, जबकि आठ हाथी रेलिंग ऊंची होने के कारण उसे पार नहीं कर पाने के चलते वापस टांडा के जंगल की ओर लौट गए, और जंगल के किनारे पर खड़े होकर हाईवे की और को देख रहे थे, जिन्हें देखने और वीडियो बनाने वालों का देर रात तक तांता लगा हुआ था।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,अचानक आयी तकनीकी खराबी..Video
हैवानियत की हद : मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक_haldwani
Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू