बैसाखी पर्व पर रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित


Haldwani – रामपुर रोड स्थित शकुंतलम बैंक्विट हॉल में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 83 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा रिबन काटकर किया गया । संस्था ने ब्लड डोनेट करने वालों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया ।रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट ऐ. पी. बाजपेई द्वारा भी रक्तदान किया गया ।
कार्यक्रम में मे और नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ऐ. पी. बाजपेई, दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा दिनेश आर्य, तरुण बंसल, आदि अतिथि रूप में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया, जो की बेहद सफल रहा । कैंप में महिलाओं एवं युवाओं में अति उत्साह दिखा । चूंकि महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने के कारण वह रक्त नहीं दान कर पाती, परंतु इस कैंप में लगभग 30 महिलाओं ने रक्तदान किया ।
संस्था संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा ने बताया कि शोभन सिंह जीना चिकित्सालय ब्लड बैंक को 40 यूनिट एवं स्वर्गीय बालकिशन देव की जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को 43 यूनिट ब्लड एकत्रित करके दिया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अवनीश राजपाल, सहसंयोजक शिखर आहूजा, रक्षित आहूजा, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा, समन्वयक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, प्रेम मदान, महेश आहूजा, दिनेश मानसेरा, दीपक वाही, राजीव बग्गा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, रश्मि राजपाल, सीमा साहनी, रीना मानसेरा, पूजा बग्गा, आस्था गुम्बर, पूजा अरोरा, आदि उपस्थित थे ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)