Ad

फ़िल्मी अंदाज़ में बाल सुधार गृह से फरार हुए 7 बच्चे..2 को दबोचा..बाकियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बाल सुधार गृह से आज सुबह सात बच्चे फरार हो गए। बच्चों के फरार होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए, बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अलग-अलग अपराधों में बंद थे। जिनमें से 2 बच्चे बरामद हो गए है, ये सभी एक ही कमरे में रहते थे और सुबह 4 बजे रजाई के कवर की रस्सी बना कर ग्रिल और जाली तोड़कर सीढ़ी के सहारे कूदकर बाल सुधार गृह से भाग गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी रमा जैन ने बताया कि 2 बच्चे बरामद हो चुके है

ADVERTISEMENTSAd

बाकियों  की तलाश की जा रही है साथ ही ड्यूटी में तैनात चौकीदारों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है आगे इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर अलार्म सहित कई व्यवस्थाएं की जा रही है, बच्चों को ढूंढने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर चेकिंग चलाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किशोर संप्रेषण ग्रह में इस समय 13 बच्चे रखे गए थे। संगीन आपराधिक वारदातों में निरुद्ध छह बच्चों को प्रथम तल में रखा गया था। जबकि चोरी के मामलों में निरुद्र सात बच्चों को द्वितीय तल में रखा गया था। ऊपरी हिस्से के बैरक के रहने वाले बच्चे फरार हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *