बड़ी खबर : उत्तराखंड के नए सीएम का चर्चित बयान..बदल रहा विवादों में,महिलाएं बोली सीएम साहब सोच बदलो तभी देश बदलेगा..

उत्तराखंड के नये नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने विवादित बयान की वजह से घिरते हुए दिख रहें हैं.. उनके विवादित बयान पर कई राजनेता अपनी राय रख रहें हैं.. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जमकर आलोचना हों रही है. बुधवार को महिलाओं के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई महिलाएं व राजनीतिक पार्टियां उन्हें घेर रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन का भी बयान आया है। इसके साथ हीं ओर कई महिला नेताओं ने सीएम तीरथ सिंह रावत को अपने निशाने पर लिया.. सपा सांसद जया बच्चन ने तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान पर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को ऐसा बयान शोभा नहीं देता.. उच्च पदों पर रहने वालों को सोच-समझकर सार्वजनिक बयान देना चाहिए।.. जया ने आगे कहा कि आप आज के वक़्त में ऐसी बातें कह रहे है, आप कपड़ों के आधार पर तय करेंगे कि कौन सुसांस्कृतिक है और कौन नहीं! यह बुरी मानसिकता है और ऐसे बयान महिलाओं के खिलाफ अपराधों प्रोत्साहित करते हैं।’

इसके साथ हीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने भी तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान पर तीखी आलोचना की..महुआ ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो… एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?’ सीएम साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है।’
उधर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महिलाओ में कपड़े वाले बयान पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा।’
इसके साथ हीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान की देशभर में आलोचना और विरोध हों रहा है.. लोगों का कहना है कि एक मुख्यमंत्री को ऐसे बयान शोभा नहीं देते..




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..