Ad

उत्तराखंड में 55.89% वोटिंग_देखिये पांचो लोकसभा में मतदान के फाइनल आंकड़े..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव 2024 – उत्तराखंड : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य की 05 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

सभी पोलिंग पार्टियों के पहुंचने और स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत का पूरा आंकड़ा प्राप्त हो जायेगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ..

अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत

गढ़वाल लोक सभा सीट पर 50.84 प्रतिशत

हरिद्वार लोकसभा सीट पर 63.50 प्रतिशत

नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर 61.35 प्रतिशत

टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 27 हजार 139 मतदान कार्मिकों और पुलिस कार्मिकों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 12 हजार 670 ऐसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता और आवश्यक सेवा वाले विभागों से जुड़े कार्मिक हैं।

राज्य में 93 हजार 187 सर्विस वोटर भी हैं। जिन सर्विस वोटरों के मतगणना दिवस तक प्रातः 08 बजे तक डाक मतपत्र आरओ तक पहुंच जायेंगे, उन सभी को मतगणना में शामिल किया जायेगा। अभी तक 3377 सर्विस वोटरों के डाक मतपत्र संबंधित जिला मुख्यालयों तक पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *