Ad

लालकुआं में 4 साल बेमिसाल,करोड़ों की लागत से हुआ विकास,अब यहां करेंगे फोकस- लाल चंद्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं : नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि उनके द्वारा चार साल के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के नगर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। तथा अपने बचे हुए 1 वर्ष के कार्यकाल में वह अब तक के अधूरे कार्यों को पूरा करा कर लालकुआं को आदर्श नगर पंचायत बनाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd


नगर पंचायत के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चेयरमैन लालचंद सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल के 4 साल बेमिसाल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने नगर के तमाम वार्डो में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं।


अब तक जो कार्य पूर्ण नहीं हो पाए हैं उनमें साप्ताहिक हाट बाजार को मल्टीस्टोरी बनाना, स्थानीय श्मशान घाट मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार, लालकुआं के वार्ड नंबर 1 में बनाए जा रहे एकमात्र ग्रीनपार्क को हाईटेक बनाना, गरीबों के लिए बनाए गए सौ आशियानों को खराब हालत से दुरुस्त करा कर वहां के निवासियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराना, राष्ट्रीय राजमार्ग में अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाकर सुंदरीकरण करना तथा नगर में हाईटेक पेयजल लाइन डालना मुख्य उद्देश्य रह गया है, जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगे।

अपने कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने केक काटकर खुशी का इजहार भी किया। इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक एवं नगर पंचायत के कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।
फोटो परिचय- कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटते नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह व अन्य

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *