Ad

हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमन्त्रियों को जारी किया नोटिस , जवाब देने को कहा …….

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल (GKM news समीर शाह) उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश की खंडपीठ ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के आवास एवं सुविधाओ के मामले में सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा को सरकार के माध्यम से नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd

न्यायालय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को भी मामले में शामिल करते हुए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में 25 फरवरी को होगी अगली सुनवाई। आपको बता दे कि देहरादून की रुलेक संस्था ने सरकार द्वारा उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा(आवासीय एवं अन्य सुविधाएं) अधिनियम 2019 को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा है जिसमे फैसला आना अभी बाकी है।

बयान :- कार्तिकेय हरी गुप्ता, अधिवक्ता याचिकाकर्ता।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *