डंडा क्यों मारा, गोली मार देते, देखे वीडियो , मौके पर मौजूद जनता का दर्द।


हल्द्वानी, (GKM news) घटना स्थल थाना बनभूलपुरा तारीख़ 11 फरवरी, पुलिस मुस्तेदी से वाहन चैकिंग कर रही है, तभी एक मोटर साइकिल बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से भिड़ जाती है और बाइक सवार युवक का चेहरा खून से सन्न जाता है।
आपके GKM news को आज दो वीडियो मिलते है जिसमे एक वीडियो cctv फुटेज का है और दूसरा वीडियो घायल को उठाते हुए स्थानीय जनता का, जिसमे आवाम की आवाज साफ सुनाई दे रही है कि डंडा क्यों मारा गोली मार देते।
डंडे की मार की आवाज पल भर में पूरी बस्ती में आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते बनभूलपुरा थाने का घेराव भी हो गया, लोग डंडा मारने वाले सिपाही पर कार्यवाही की मांग करने लगे।
Co हल्द्वानी मौके पर पहुँच कर भीड़ को नियंत्रित कर मामला शांत करा देते है।
लेकिन अगर जनता के दर्द की बात कहे तो उनके मन मे टीस है क्या गरीबो को इंसाफ मिलेगा, बनभूलपुरा संघर्ष समिति के सयोजक उवेस राजा ने भी नैनीताल पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किये है,उनका कहना है की अब गेंद नैनीताल पुलिस के पाले में है, की जांच करे, अगर पुलिस का कोई कर्मचारी वास्तव में दोषी है तो उस पर कार्यवाही करें, और जांच भी बहुत आसान है, क्यो की बनभूलपुरा थाना सेंसिटिव जोन में आता है ,और थाने में cctv कैमरे भी लगे है, पुलिस के अधिकारीगड अपने ही कैमरों की रिकार्डिंग कर दूध का दूध पानी का पानी कर सकते है, जिससे जनता जनार्दन में पुलिस की साख कायम रहे।
अब अगर पुलिस की तरफ से यह बात निकले की थाने के कैमरे खराब थे, तो यही समझा जाएगा कि पुलिस अपने दामन में लगे दाग छुपा रही है।
हालांकि अभी हमारे पास पुलिस का कोई भी बयान इस मुद्दे पर उप्लब्धय नही है, पुलिस का बयान मिलते ही उसे भी आप तक पहुचाया जाएगा।
बयान. उवेस राजा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर