Ad

सुलगते ट्रंचिंग ग्राउंड पर बोली इन्दिरा, सीएम से करूंगी वार्ता, नहीं बनी बात तो फिर जन आन्दोलन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़) हल्द्वानी नगर निगम के द्वारा हल्द्वानी के गौलापार में बनाये गए ट्रंचिंग ग्राउंड के कारण उसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगो को हो रही लगातार दिक्कतों को लेकर हल्द्वानी की विधायक और प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष, डॉ श्रीमती इंदिरा ह्रदेश ने हल्द्वानी नगर निगम पर अपनी नाराजगी दिखाई है, नेता प्रतिपक्ष का कहना है की पूर्व की कांग्रेस सरकार में हल्द्वानी के गौलापार में जहाँ निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड बना दिया है, उस जगह को कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट बनाने के लिए चुना गया था,

ADVERTISEMENTSAd

लेकिन अब की सरकार में नगर निगम के द्वारा वहाँ ट्रंचिंग ग्राउंड बना दिया जिस के कारण वहां भारी गंदगी के कारण वहा के लोगो का जीना मुश्किल हो गया है, और गंदगी के कारण लोग लगातार बीमार हो रहे है, आपको बता दे कि ट्रंचिंग ग्राउंड में गंदगी और निगम के द्वारा कूड़े को जलाने पर उससे निकलने वाले धुँए से ग्राउंड के समीप इंद्रा नगर क्षेत्र में के लोगो को सांस लेने तक मे दिक्कत होने लगी है वही हाल ही में उस धुँए के कारण 2 लोगो की मौत भी हो चुकी है, जिसकी जांच जिलाधिकारी के द्वारा कराई जा रही है । नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए,

निगम से ट्रंचिंग ग्राउंड में लगातार बढ़ रही गंदगी को रोकने और लोगो को इस समस्या से जल्द समाधान निकालने की बास्त कही, और साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का जल्द समाधान नही हुआ तो, उनके द्वारा क्षेत्र के लोगो के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

बयान – डॉ श्रीमती इंदिरा ह्रदेश, नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page