Ad

सरकार की रोक और पुलिस की सख्त कारवाई के बाद भी नही मान रहे तस्कार, तीन गिरफ्तार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर खटीमा (GKM न्यूज़ ) प्रदेश में कच्ची शराब से इस वर्ष हुई मौतों के बाद राज्य सरकार द्वारा कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस को सख्त एक्शन लेने के दिए गए निर्देशों के बाद से सीमात क्षेत्र में भी पुलिस द्वारा लगातार कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आज खटीमा पुलिस द्वारा कच्ची शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को किया गिरफ्तार वहीं 100 लीटर कच्ची शराब की बरामद।

ADVERTISEMENTSAd

उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत थाना क्षेत्र खटीमा में अच्छी शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। खटीमा पुलिस द्वारा कच्ची शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत आर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को लगभग 100 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिक लड़का – एक महिला के साथ एक आदमी को कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। जहां पुलिस ने नाबालिग लड़के और महिला को थाने से ही आबकारी अधिनियम 60 के मामले में जमानत दे दी। वही कच्ची शराब में पकड़े गए तीसरे व्यक्ति को पुलिस ने कच्ची शराब बेचने के आरोप में न्यायालय में पेश किया है।

वही खटीमा कोतवाल संजय पाठक ने बताया क्षेत्र में कच्ची शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने आज जगह-जगह पर छापेमारी की है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की जा रही है जहां नाबालिक बच्ची और महिला को थाने से जमानत दे दी गई है पकड़े गए व्यक्ति को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है वही क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी।

बायान- संजय पाठक कोतवाल खटीमा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page