Ad

सरकार की धमकी के बाद भी नहीं डिगे कर्मचारी, गए हड़ताड़ पर..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (GKM news सुलेमान खांन ) हल्द्वानी में जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले आज से जिले के सभी सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में एकत्र हुए कर्मचारियों ने राज्य सरकार से तत्काल पदोन्नति पर रोक लगाए जाने वाले फैसले को खत्म करने और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

कर्मचारी नेता मनोहर कुमार मिश्रा ने कहा कि इस बार कर्मचारियों की कोई मांग नहीं है। केवल कर्मचारी सरकार से पदोन्नति पर रोक लगाए जाने को समाप्त करने और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने की मांग कर रहे हैं। जर्नल ओबीसी एंप्लाइज यूनियन का कहना है कि 5 मार्च तक कर्मचारी इमरजेंसी सेवा बाधित नहीं करेंगे

लेकिन 5 मार्च के बाद जिले भर के सभी विभागों के कर्मचारी पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे । गौरतलब है कि नैनीताल जिले में 5 दर्जन से अधिक सरकारी विभागों के 5000 जनरल ओबीसी कर्मचारी आज से हड़ताल पर हैं।

बयान- मनोहर कुमार मिश्रा प्रदेश संरक्षक शिक्षक कर्मचारी संगठन।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *