पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 500 लीटर से अधिक शराब की नष्ट

खटीमा उधमसिंह नगर (GKM news ) उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा के कोर्ट में चल रहे आबकारी के मामलों का निस्तारण होने पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खटीमा में एसडीएम खटीमा और सीओ खटीमा की नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा 48 मामलों में जब्त 500 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया।

वर्ष 2019 में खटीमा पुलिस द्वारा पकड़े गए आबकारी के मामलों का कोर्ट द्वारा निस्तारण करने पर इन मामलों में जब्त कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों को खटीमा कोतवाली में आज नष्ट किया गया। सीओ खटीमा महेश चंद बिंजोला ने बताया कि पुलिस विभाग में इन दिनों जब्त मालो के निस्तारण का अभियान चलाया हुआ है।
जिसके तहत आज खटीमा कोतवाली में कोर्ट द्वारा आबकारी एक्ट के निस्तारित किए गए मामलों में से 48 मामलों में जब्त 500 लीटर से ज्यादा कच्ची शराब व कच्ची शराब बनाने के उपकरण एसडीएम खटीमा के नेतृत्व में बनी चार सदस्यों की टीम के समक्ष किया गया। जल्दी निस्तारित हो चुके अन्य मामलों में जब्त सामान का भी निस्तारण किया जाएगा।
बयान महेश चंद्र बिंजोला सीओ खटीमा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन और मंत्री धन सिंह रावत पहुंचेंगे UOU _36 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक सुमित हृदयेश ने निर्माण का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी के लिए की 6 बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले रोके गए कांग्रेसी…
विरासत को कौन संभालेगा_ पहाड़ों का दर्द… ‘PYRE’ ने झकझोर दिया