Ad

शादी में चली गोली, बारात में मचा हड़कंप, एक को लगी गोली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल रामनगर ( GKM न्यूज़ मौं उस्मान ) रामनगर विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से बारात में हड़कंप मच गया। घायल को उसके साथी सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। रामनगर से उसे रेफर कर दिया गया। शनिवार को काशीपुर मार्ग स्थित कृष्णा गार्डन में शादी थी। लड़की पक्ष के लोग नैनीताल के थे। जबकि बारात दिल्ली से आई थी।

ADVERTISEMENTSAd

बाराती गीतों व बैंड की धुन पर थिरक रहे थे। बताया जाता है कि बरात जैसे ही गेट पर पहुंची पांच छह लोग खुशी में हवाई फायरिंग करने लगे। इस बीच गोली बरात में शामिल बैंड में लाइट पकड़े मोहल्ला बंबाघेर निवासी मौ. हसनैन के सीधे पैर में लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से बरातियों में हड़कंप मच गया। इस बीच गोली चलाने वाला व्यक्ति मौके से खिसक लिया। लोग उसे लेकर सयुंक्त चिकित्सालय पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई। बयान- मौहम्मद हसनैन (पीड़ित) बयान – पंकज गैरोला (सीओ, रामनगर)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page