लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप..देखे वीडियों..

ल्द्वानी नैनीताल (GKM news ) गन्ना सेंटर के पास जंगल में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया, बताया जा रहा है कि लाश करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। फिलहाल टीपी नगर पुलिस जांच में जुट गई है।हल्दचौड़ को जाने वाले जंगल में वनकर्मियों ने एक महिला की लाश देखी, उन्होंने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी,
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक महिला की पहचान नही हो सकी है, फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाना लगाया गया है। अगर शव 10 से 15 दिन है तो महिला स्थानीय नहीं है। ऐसे में महिला के गायब होने की खबर परिजनों ने पुलिस को दी होती। लेकिन इस तरह का क्षेत्र में कोई मामला नहीं है।
पिछले साल एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई थी जिसका आज तक पता नहीं चला, विगत महीनों में एक युवक की लाश भी गन्ना सेंटर के पास झांडिय़ों में मिली थी। जिसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कर पायेगी।
बयान- अमित श्रीवास्तव एसपी सिटी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..