लकड़ी चुराते देखा तो खैर तस्करों ने वन वाचर को जान से मारने की कोशिश की, मुश्किल से बचा सका जान…


खटीमा (GKM news ) खटीमा किलपुरा वन रेंज से बेशकीमती खैर की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे हैं वन तस्करों ने वन विभाग द्वारा रोकने पर वन वाचर की ऊपर गाड़ी चढ़ाई। वन वाचर त्रिलोक सिंह ने साइकिल से कूदकर बचाई जान। अंधेरे का फायदा उठाकर वन तस्कर पिकअप गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने में हुए सफल।
वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू। उत्तराखंड में लकड़ी तस्करों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन लकड़ी की तस्कर वन कर्मियों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला आज खटीमा उपवन प्रभाग की किलपुरा रेंज का है।
जहाँ सवेरे चार बजे एक पिकअप गाड़ी में खैर की बेशकीमती लकड़ी चोरी कर यूपी ले जाने की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने पिकअप गाड़ी को बंजारी गॉव में रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चालक ने वन वाचर त्रिलोक सिंह के ऊपर पिकअप गाड़ी चढ़ा दी। वाचर त्रिलोक सिंह ने गाड़ी के आगे से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन तब तक गाड़ी बाजार त्रिलोक सिंह की साइकिल पर चढ़ चुकी थी।
इस दौरान पिकअप गाड़ी मिट्टी में फंस गई तो ड्राइवर गाड़ी से कूदकर भाग गया। वन विभाग ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है, गाड़ी में उन्नीस गिलटे खैर की लकड़ी के पकड़े गए हैं। वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बयान- बाबूलाल एसडीओ खटीमा उप वन प्रभाग



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने