रायता न हुआ,हो गया ब्वाले जान,महगाई ,बेरोजगारी भूल , सब रायते पर कुर्बान.

हल्द्वानी, {GKM news } लगता है सूबे में अब कोई परेशानी नहीं,विकास अपनी परचम पर पहुंच गया,सब रोजगार हो गए।,कहि किसी जनता को कोई परेशानी नहीं। तो चले एक बार फिर करले रायता पार्टी। यही हाल लगरहा है सूबे में सियासत में माहिर रड़बाकुरो का. अब जनता उम्मीद लगाए तो लगाए किस्से. देखे वीडियो और खुद लगाए अनुमान क्यों न आप भी हो जाए रायते पर कुर्बान।
एक रिपोर्ट
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल हल्द्वानी में ककड़ी और रायता पार्टी देंगे, उनकी इस पार्टी में पहाड़ की स्वादिष्ट ककड़ी शामिल होगी, देहरादून के बाद हल्द्वानी में यह उनकी पहली ककड़ी रायता पार्टी है, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने हरीश रावत की इस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरीश रावत के पास आजकल कोई खास कामकाज भी नहीं है, और वह मानते हैं की पार्टी को हरीश रावत के अनुभव से सीख लेने की जरूरत है, क्योंकि आप अगर पार्टी में काम करने वाले आदमी को काम नहीं दोगे तो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आदमी कुछ तो काम तलाशेगा, लिहाजा अब हरीश रावत रायता खिलाएं यह रास्ता फैलाएं यह उन पर निर्भर करता है, और राजनीति में यह सब होते रहता है, लेकिन उन्हें इस बात का कष्ट जरूर है कि कभी भी अजय भट्ट को हरीश रावत में अपनी किसी भी पार्टी में निमंत्रण नहीं दिया, हालांकि हरीश रावत उनके बड़े भाई हैं और वह कोई भी गलत टिप्पणी उनके ऊपर नहीं करेंगे, क्योंकि यह भी हो सकता है कि हरीश रावत का जनता के बीच जाने का और जुड़ने का यह अपना स्टाइल है क्योंकि राजनीति में हर आदमी अपनी तरीके से जनता से जुड़ता है।
बयान। अजय भट्ट, उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरीश रावत पर चुटकुले तो हरीश रावत भी पीछे कहां रहने वाले थे, उन्होंने साफ शब्दों में बीजेपी को नसीहत दी कि वह हरीश रावत के रायते की चिंता ना करें, वही अपने को देखें, क्योंकि एनआरएचएम के रायते के रूप में सीबीआई जल्द राज्य सरकार के दरवाजे पर दस्तक देने वाली है लिहाजा वह उसकी चिंता करें, हरीश रावत की पार्टी की नहीं।
बाइट:- हरीश रावत, पूर्व सीएम उत्तराखंड



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ