मिला नशे का ज़खीरा, दुकान सीज़…

उधमसिंह नगर रुद्रपुर ( GKM न्यूज़ विकास वर्मा) रूद्रपुर में मेडिकल स्टोरों पर बेची जा रही नशे की दवाइयों को लेकर प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोरो में छापामारी की गई , जिसमें प्रशासन को दवाइयों की आड़ में नशे की दवाइयों का काला कारोबार हाथ लगा। रुद्रपुर के भदईपुरा में टीम द्वारा अलंकृता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। जिसमें प्रशासन के अधिकारियों को मौके से नशे में प्रयुक्त करने वाली कई दवाइयां मिली। टीम द्वारा मेडिकल को सीज कर दिया गया है। बता दें कि दुकान के साथ ही मेडिकल स्वामी के गोदाम पर भी छापा मारा गया, जहाँ से नशे का सामान प्राप्त किया गया। मेडिकल स्टोर में छापे के दौरान तहसीलदार अमृता शर्मा, कोतवाल कैलाश भट्ट सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहे। भारी मात्रा में पकड़ी गई नशे की दवाइयों, मेडिकल व गोदाम को पुलिस की टीम ने सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि मेडिकल पहलाद मंडल के नाम पर था मेडिकल में मौके पर सचिन मंडल और उनके साथ में सतीश कुमार मौजूद था।
बयान- अमृता शर्मा — तहसीलदार, रुद्रपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..