फायर सीजन शुरू होते ही, आग से निपटने के लिए जंगलत मेहकमें ने कसी कमर…जाने क्या तैयारी में है वन विभाग…


हल्द्वानी (GKM news ) पहाड़ो में मौसम अभी भले थोड़ा सा सर्द हो लेकिन जंगलो में आग लगने के लिहाज़ से मौसम अनुकूल हो चला है। पहाड़ो के साथ साथ तराई के जंगलो में लाखो हैक्टेयर जंगल आग की चपेट में आकर खाक हो जाते है।
15 फरवरी से फायर सीजन शुरू होने के साथ साथ वन विभाग ने जंगलो में लगने वाली आग से निपटने के कमर कस ली है। जंगलों में लगने वाली आग से बेसक़ीमती वन सम्पदा ख़ाक होने के साथ ही हाथी, बाघ सहित अन्य वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडराता है । वन्य जीवो की रक्षा के साथ साथ वन सम्पदा को बचाने को लेकर वन विभाग पूर्ण रूप से तैयार है।
वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते ने बताया वन विभाग द्वारा फायर लाइन का कटान और फुकान के साथ साथ कंट्रोल बर्निंग की गतिविधिया शुरू कर ली गई है। फायर संवेदनशील जगहों पर क्रू स्टेशन बनाने के साथ ही ड्रोन से मॉनटरिंग के लिए वन क्रमियो को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
जंगल में लगने वाली आग को लेकर स्थानीय लोगो को महकमे द्वारा जागरूक करने का भी काम किया जायेगा जिससे उनके आसपास के जंगलो में लगने वाली आग पर शुरूआती दौर में नियंत्रण किया जा सके।
बयान- पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल
ब्रेकिंग न्यूज़ : नौ राज्यों के राज्यपाल और LG बदले गए
टी-20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
इंसानियत शर्मसार: हादसे में मृतक के शव से लूट करने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार_haldwani
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा_ बिहार का नया सीएम कौन..?