जरूरतमंद बच्चों संग रंगों की खुशियां : ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की अनोखी पहल


रुद्रपुर। रंगों के पावन पर्व होली को सामाजिक संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल बनाते हुए Dreamers Care Foundation (India) ने जरूरतमंद और वंचित बच्चों के साथ खुशियों के रंग साझा किए। संस्था की फाउंडर ममता पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ अपनत्व, मोहब्बत और बराबरी का पैग़ाम देते हुए होली का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल रंगों से होली खेली गई तथा उन्हें फल, रंग, पिचकारी, गुजिया, बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट, टॉफियां और अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने माहौल को खुशी और अपनत्व के रंगों से भर दिया।
संस्था के फाउंडर दीपक पांडे ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की असली पहचान है। वहीं फाउंडर ममता पांडे ने कहा कि त्योहारों की असली रूह तभी सामने आती है, जब उनकी खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचें।
इस दौरान संस्था की टीम ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक हस्तियों से मुलाकात कर भी होली की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश फैलाया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष हरीश पांडे प्रज्वल पांडे और परिधि पांडे ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरा, जिसने यह पैग़ाम दिया कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और इंसानियत को बांटने का अवसर भी होते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ