Ad

त्रिवेन्द्र सरकार पर इन्दिरा का प्रहार..भाजपा हटाओं कांग्रेस लाओं…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (GKM news ) हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई के बीच शराब को सस्ती करने के सरकार के लिए गए फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने कहा कि पूरे देश में नशा बंदी के खिलाफ मुहिम चल रही है और वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार नशे को बढ़ावा देकर लोगों को बर्बाद करने का काम कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लिए गए..

ADVERTISEMENTSAd

सर्किल रेट बढ़ाने के फैसले और बसों का किराया सहित तमाम ऐसे कारण हैं जिनको लेकर अब सरकार जनता के निशाने पर आ गई है। लिहाजा प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते अब कांग्रेस भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार ने 3 साल बिना कोई विकास कार्य करते हुए गुजार दिए लिहाजा आज सड़कों में गड्ढे हैं लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। नौकरी के नाम पर एक भर्ती सरकार लेकर आई और उसमें भी धांधली हो गई, लिहाजा अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का समय आ गया है।

बयान- इंदिरा ह्रदयेश, नेता विपक्ष।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *