भीमताल अपडेट: झील में कार गिरने से दो की मौत..

भीमताल नैनीताल ( GKM news समीर शाह ) नैनीताल जिले के भीमताल में हुए कार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों को झील से बाहर निकाला। घटना सवेरे 6:30 बजे की है जब एक तेज रफ्तार कार भवाली से हलदानी की तरफ जा रही थी।
कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराकर झील में गिर गई। राहगीरों द्वारा कार को झील में गिरता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस को रेस्क्यू के लिए भुलाया।
टीम ने झील में रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कई घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को झील से बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ की टीम ने कार से 2 शवों को भी बाहर निकाला है। फिलहाल शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है.
बयान :- अनुष्का बडोला, क्षेत्राधिकारी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…