ज्युली में आतंक मचाने वाला खूंखार बाघ कब्जे में_ वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड में नैनीताल के ज्यूलिकोट में महिला को मौत के घाट उतारने वाले हिंसक वन्यजीव को वन विभाग ने ट्रेंक्यूलाइज कर कब्जे में लिया।
नैनीताल जिले में ज्यूलिकोट के ज्यूली गांव में पिछले दिनों किसी हिंसक वन्यजीव ने महिला को शिकार बनाया था। ज्योली गांव और आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। आज एक वयस्क बाघ के कब्जे में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बताया जा रहा है कि बाघ के घटनाओं में बाघ के पिछली चार घटनाओं में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की तलाश कर रही है। वन विभाग की टीम ने आज देर शाम सफलतापूर्वक ट्रेंक्यूलाइज कर लिया है।
वन विभाग की टीम ने ज्योली के जंगल में बाघ को अचेत कर दिया। आर.ओ.नितिन पंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। लगभग तीन क्विंटल के इस वयस्क बाघ को पिंजरे में सुरक्षित रखने की कार्यवाही चल रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन