Watch – अचानक झपटा गुलदार बाइक की चेन में फंस गया_सड़क पर अफरा तफरी मची..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के भीमताल में एक गुलदार चलती बाइक पर झपटा जिसके बाद बाइक समेत वो जमीन पर गिर गया और उसका पैर बाइक के नीचे फंस गया। बाइक सवार तो भाग गया लेकिन गुलदार फंसा रह गया। वन विभाग गुलदार को सुरक्षित निकालने में जुटा।
नैनीताल के भीमताल स्थित खुटानी क्षेत्र में एक गुलदार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गुलदार का पैर बाइक की चेन में फंस गया। बाइक सवार ने अपनी जान बचाई और भाग निकला। गुलदार बाइक के नीचे फंसा राह गया तो कोई बाइक हटाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित निकालने की कोशिश की गई। साथ ही, लोगों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families