Ad

ज़िलाधिकारी ने पल्स पोलियों के होने वाले अभियान के लिए की बैठक..दिए सख्त आदेश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (GKM news सुलेमान खांन ) आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम नैनीताल ने राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाये जाने हेतु स्वास्थ, शिक्षा आई0सी0डी0एस0 विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जंगलो में निवास करने वाले बच्चों को भी पोलियो खुराक पिलाने के लिए पूर्ण सहयोग करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाये जाने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में जानकारी देने और आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी व्यापक स्तर पर जानकारी हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बाहरी क्षेत्रों से आकर काम करने वाले एवं खनन कार्य में लगे व्यक्तियों एवं मजदूरों के बच्चों को भी लक्ष्य में शामिल करते हुए उन्हें भी शतप्रतिशत पोलियों खुराक पिलाने के आदेश जारी किए है, इसके अलावां तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, दृष्टि निवारण कार्यक्रम के तहत चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा, बजट की उपलब्धता पर चर्चा की गई है,

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *