केदारनाथ में बर्फबारी जारी, एक फीट से ज्यादा जमी बर्फ..तापमान माइनस 7 डिग्री, पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित….

रूद्रप्रयाग केदारनाथ ( GKM न्यूज़ ) रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दो दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्य भी ठप पड़ गये हैं। इसके अलावा केदारनाथ में तापमान माइनस 7 डिग्री तक पहुंच चुका है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और एक फीट से अधिक तक धाम में बर्फ जम चुकी है। वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है। ठंड और बारिश के कारण आम जनता का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम इसी प्रकार रहा तो निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने के आसार बने हुये हैं।
केदारनाथ धाम में बुधवार सांय से बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में चल रहे सभी प्रकार के कार्य ठप पड़े हुये हैं। धाम में यह इस शीतकाल की दूसरी बर्फबारी है। नवम्बर माह के अंत में केदारनाथ में 5 फीट से अधिक तक बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में ठंड अत्यधिक बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद पूरी केदारपुरी सफेद नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। बारिश के कारण ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है।
निचले क्षेत्रों में मौसम इसी प्रकार बना रहा तो पर्यटक स्थल चोपता, बधाणीताल, देवरियाताल, दुगलविटटा, सारी, त्रियुगीनारायण, कार्तिक स्वामी आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हो सकती है। इधर, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, जखोली आदि क्षेत्रों में गुरूवार सुबह बारिश हुई। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे, जिस कारण बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ी रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..