Ad

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के० एस० राणा ने किया..इंस्पिरेशन काॅलेज आँफ टीचर एजुकेशन, के दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी (GKM news ) आज दिनांक 29 फरवरी 2020 को इंस्पिरेशन काॅलेज आॅफ टीचर एजुकेशन, के तत्वाधन में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ कुमाऊँ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर के० एस० राणा जी, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का शीर्षक ‘‘इन्नोवेटिव टीचिंग लर्निग मटीरियल फाॅर इफेक्टिव टीचिंग‘‘ है।

ADVERTISEMENTSAd


अपने सम्बोधन में माननीय कुलपति जी ने बताया कि शिक्षा अनवरत रूप से चलते रहने वाली प्रक्रिया है और व्यक्ति जीवन के अंतिम क्षणों तक सीखता रहता है। किसी भी राष्ट्र की दिशा निर्धारित करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।


तत्पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्या डा० सीमा धानिक ने कार्यशाला के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला विशेषज्ञ प्रो० एन० सी० ढौढ़ियाल जी ने प्रभावशाली शिक्षण क्या है एवं प्रभावशाली शिक्षण की विशेषताओं के सन्दर्भ में जानकारी दी। कार्यशाला विशेषज्ञ प्रो० विजया रानी ढौढ़ियाल द्वारा प्रभावशाली शिक्षण में शिक्षण सहायक सामग्री की भूमिका क्या है, तथा शिक्षण सहायक सामग्री, शिक्षण को उत्कृष्ट बनाने हेतु एक प्रमुख कौशल है इस सन्दर्भ में विसतृत जानकारी दी। कार्यशाला विशेषज्ञ प्रो० डी० के० गोयल जी के द्वारा छात्रों को यह जानने का अवसर प्राप्त हुआ कि शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण किस प्रकार उत्कृष्ट रूप से किया जा सकता है। सत्र के अन्त में सूचना सम्प्रेषण तकनीकी विशेषज्ञ सुश्री स्मिता पंत के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है इन बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में इंस्पिरेशन काॅलेज आॅफ टीचर एजुकेशन के निदेशक श्री दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डा० गीतिका बल्यूटिया, प्राचार्या डा० सीमा धानिक, सयुंक्त सचिव श्री संजय जैन, सचांलनकर्ता श्रीमती सुनीता जोशी, सहायक प्राध्यापक श्रीमती रूपा पालीवाल ,डा० गायत्री मठपाल, डा० दिनेश चन्द्र काण्डपाल श्रीमती दीप्ति बरोला ,डा० प्रमिला नगिला, श्री नीरज काण्डपाल, श्रीमती मोहना बिष्ट, श्री गणेश सिंह श्रीमती भारती भण्डारी एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में कुमाऊँ क्षेत्र से विभिन्न महाविद्यालयों के प्रशिक्षक, प्रशिक्षु शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *