अपनी परेशानियां को बढ़ता देख, चिकन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन….जाने पूरा मामला..

देहरादून (GKM news अरशद खांन ) राजधानी में पिछले कुछ समय से चिकन विक्रेताओं की मुसीबतें बढ़ने लगी है । आपकों बतादें चिकन विक्रताओं को शासनादेश के अनुसार फ्रोजन चिकन बेचना अनिवार्य हो गया है । जिसका शहर के छोटे बड़े सभी चिकन विक्रेता विरोध कर रहे हैं । ऐसे में डीएम को ज्ञापन देने बाद दुकाने बंद करके भी चिकन विक्रेताओं ने शासन के आगे अपनी मांगों को रखा है. लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हुई है ।
विक्रेताओं का कहना है कि फ्रोजन चिकन 500ग्राम 250ग्राम और सवा किलो में नहीं बेचा जा सकता चिकन के फ्रोजन होने के कारण इसे काटा नहीं जा सकता है । इतना ही नहीं फ्रोजन मांस पर दो एक्सपायरी डेट होती हैं पहली 0से 4 डिग्री नीचे जाते ही शुरु हो जाती है और दूसरी जो कि 18 डिग्री के उपर जाने पर शुरु हो जाती है ।
शहर में बिजली कट जाने पर या फ्रिज खराब होने पर चिकन खराब हो जाऐगा और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ेगा । साथ फ्रोजन चिकन से कई प्रकार की बिमारीयां भी फैल रही है जो कि शहर की जनता के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य
हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video