ऐ भाई ज़ारा देख कर चलों, स्पीडगन रडार से होगी मुलाकत किसी भी मोड़ा पर …


नैनीताल हल्द्वानी (GKM न्यूज़ सुलेमान खांन) उत्तराखण्ड के पहाड़ी सड़क मार्गो में अगर आपके वाहन की रफ्तार अगर तेज होती है, आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि तेज रफ्तार वाहन चलाना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि आपका चालान ऑटोमेटिक कट जाएगा और चालान वाहन स्वामी के घर पहुँच जाएगा।
देवभूमि में लगातार बढ़ रहे सड़क दुर्घटना को लेकर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर अहम फैसले लिए है। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रदेश के पर्वतीय मोटर मार्ग संवेदनशील के साथ ही कठिन है। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार धीमी करने और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए संभागीय परिवहन विभाग के माध्यम से ठोस कार्यवाही की जा रही है। हल्द्वानी आरटीओ विभाग द्वारा तेज रफ्तार से चल रहे सभी वाहनों के चालान कर वाहन स्वामी के घर चालान को भेजा जा रहा है।
आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले लगभग 300 वाहनों का इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से चालान काट वाहन स्वामियों के घर पहुचाने की कार्यवाही की गई है। आपको बता दे इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीडगन द्वारा तेज रफ्तार से चल रहे वाहनों का ऑटोमेटिक ऑनलाइन चालान काट दिया जाता है साथ ही चालान को ऑल इंडिया लॉक कर दिया जाता है, जिसका जुर्माना वाहन स्वामी को भुगतना अनिवार्य होता है।
बयान- राजीव मेहरा, आरटीओ, हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर