Ad

STF की घेराबंदी में पकड़ा गया यूसुफ अंसारी, 42 लाख की हेरोइन बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किए गए “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान”के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उधम सिंह नगर जनपद के थाना खटीमा क्षेत्र में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 141 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग ₹42 लाख आंकी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में राज्यभर में नशे के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह, सीओ आर.बी. चमोला, तथा प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में कुमाऊं यूनिट की एंटी नार्कोटिक्स टीम द्वारा यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।

27 मई की देर शाम, थाना खटीमा पुलिस के साथ मिलकर पहनिया-कुटरी बाईपास पर बने स्टोन क्रेशर के पास, सुजिया गाँव की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 141 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: युसुफ अंसारी उर्फ गुड्डु
  • पिता का नाम: यामीन
  • पता: वार्ड नंबर-13, शारदा टाकीज के पास, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर
  • उम्र: 28 वर्ष

पूछताछ में अहम खुलासे:

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह हेरोइन नानकमत्ता के “हैरी” नामक व्यक्तिसे खरीद कर लाया था। खटीमा क्षेत्र में वह इस हेरोइन को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचने का काम करता था। पूछताछ के दौरान अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नामों का खुलासा हुआ है, जिन पर आगे अलग से कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने एक बार फिर प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है:

“नशा एक सामाजिक अभिशाप है। कृपया इससे दूर रहें और अपने बच्चों, परिवार व समाज को नशे की गिरफ्त में न आने दें। किसी भी तरह के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। यदि आपको अपने आसपास नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत स्थानीय पुलिस या एसटीएफ उत्तराखंड को सूचित करें।“


एसटीएफ से संपर्क करें:

📞 0135-2656202
📱 9412029536

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page