CM धामी की पहल रंग लाई, केंद्र का नैनीताल में शत्रु संपत्ति को लेकर बड़ा कदम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल नैनीताल में वर्षों से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति — मेट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को अस्थायी रूप से पार्किंग के उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया है।

यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की गई विशेष पहल का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने नैनीताल की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और पार्किंग की गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मेट्रोपोल होटल परिसर को पार्किंग स्थल के रूप में अस्थायी उपयोग के लिए आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, अब नैनीताल नगर में स्थित यह प्रमुख स्थान सरकार द्वारा पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रयोग किया जा सकेगा

नैनीताल में पार्किंग के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर अस्थायी रूप से उत्तराखंड सरकार को आवंटित

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता

सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैनीताल में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए शत्रु संपत्ति – मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग हेतु अस्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक, पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए उत्तराखंड सरकार को आवंटित कर दिया गया है।

इस निर्णय से नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। पार्किंग की बढ़ती समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नैनीताल में पार्किंग की समस्या को दूर करने में काफी सुविधा होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page