उत्तराखंड : IAS अकादमी में मिला युवक का शव,लेडीज़ लिबास में खुदकुशी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के स्टाफ क्वार्टर में एक 22 वर्षीय लड़के का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में कार्यरत एक युवक का शव अकादमी परिसर के स्टाफ कमरे में मिला है. जिससे अकादमी में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक ने महिला की वेशभूषा धारण की थी. साथ ही साड़ी पहनकर मेकअप कर रखा था. वहीं, पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

उत्तराखंड के मसूरी में बने सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में कथित तौर पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। यहां के स्टाफ क्वार्टर में 22 वर्षीय लड़के का शव मिला है।

बताया जा रहा है मृतक युवक के शरीर पर महिला वेशभूषा थी. उसके शरीर पर साड़ी और चेहरे पर मेकअप था. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया. उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की इन्वेस्टिगेशन जारी है।

पुलिस के आने के बाद युवक की मौत का पता चला. पुलिस ने कमरे के दरवाजे को कारपेंटर की मदद से तुड़वाया. शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है. उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले युवक ने महिलाओं जैसा रूप खुद धारण किया या किसी और का काम है।

रिपोर्ट के मुताबिक युवक के शरीर पर साड़ी के अलावा हाथों में चूड़ियां, माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपस्टिक लगी हुई थी. संस्थान के लोगों को युवक की मौत पर दुख है, साथ ही इसकी परिस्थितियों से हैरानी भी है. इसी तरह का मामला उधमसिंह नगर जिले से भी सामने आया था. जहां 6 महीने पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर तैनात एक असिस्टेंट मैनेजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी लड़की का वेश धारण कर सुसाइड किया था।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page